महिला आरक्षण बिल: राजनीति के रूप में एक बड़ा करियर विकल्प: प्रीति सिंह

द इनसाइड खबर, नई दिल्ली, महिला आरक्षण बिल के लोकसभा और राज्यसभा दोनो सदनों में पास हो जाने के बाद से ही देश भर से महिलाएं और महिला संगठन इसका स्वागत कर रहे हैं. 


महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक ऐतिहासिक कदम है. संसद और विधानसभा में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित कर लैंगिक समानता (Gender Equality) को मजबूत किया है

दिल्ली की एक प्रमुख सोशल वर्कर और उत्थान चेरिटेबल ट्रस्ट की संचालिका प्रीति सिंह ने "द इनसाइड खबर" से बातचीत में कहा की ये महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक ऐतिहासिक कदम है. संसद और विधानसभा में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित कर लैंगिक समानता (Gender Equality) को मजबूत किया है. 

प्रीति ने कहा कि जब महिलाएं सरकारों में एक बड़ा प्रतिनिधित्व रखेंगी तो महिलाओं के विषयों को और अच्छे से सुना जा सकेगा. महिला आरक्षण के बाद राजनीति के रूप में महिलाओं को एक अच्छा करियर विकल्प भी मिल गया है. हमारे पास कई ऐसी महिलाएं आती हैं जो आर्थिक के साथ साथ राजनीतिक उत्पीड़न की शिकार भी हैं. 

महिलाओं की कई ऐसी समस्याएं हैं जो पुरुषों के लिए जान पाना कठिन हैं ऐसे में जब खुद महिला प्रतिनिधि नीतियां बनाने में अपनी भूमिका निभा रही होंगी तो महिलाओं के हितों से जुड़ी नीतियों को बनाया और लागू किया जा सकेगा.

(द इनसाइड खबर)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन: आयुर्वेद एक जीवन पद्धति: आचार्य मनोज कुमार शर्मा

आंध्र प्रदेश में ट्रेन पटरी से उतरने से 9 की मौत, 40 घायल