संदेश

Maximum Life लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक इंसान की जिंदगी कितनी लंबी हो सकती है, इस सवाल का मिल गया जवाब

चित्र
एक इंसानी जिन्दगी कितनी लम्बी हो सकती है आइये आज आपको इस रहस्य के पार ले चलते हैं क्या है नई खोज? ✍️ आशुतोष पाण्डेय   नई दिल्ली, द इनसाइड खबर , मैं आखिर कितने लंबे समय तक जी सकता हूं इस सवाल का जवाब शायद अभी आपके पास ना हो, लेकिन हर कोई इसका जवाब जानना चाहेगा. आइए आज इसी से पर्दा उठाते हैं. मौत आनी है आएगी एक दिन ये सबसे बड़ा सच है लेकिन ये जानने की इच्छा सभी को होती  है कि उनकी अधिकतम आयु कितनी हो सकती है, सही लाइफस्टाइल के साथ इंसान एक लम्बी जिन्दगी जी सकता है, लेकिन कितनी? अभी तक दुनिया में सबसे ज्यादा उम्र तक जीने वाले इंसान का नाम जीन काल्मेंट है. इस महिला का जन्म 1875 में हुआ था और निधन 1997 में हुआ. इस तरह जीन ने दुनिया में 122 साल गुजारे. अब इस बात पर विचार करते हैं क्या यही अधिकतम अवस्था है या इससे अधिक समय तक इंसान धरती पर ज़िंदा रह सकता है. अब वैज्ञानिकों ने एक खोज के परिणामों को सार्वजनिक किया है, सिंगापुर बायोटेक कंपनी गेरो और न्यूयॉर्क में रोसवेल पार्क कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर सेंटर के रिसर्चर्स ने इंसानी शरीर की सहन करने की क्षमता और शरीर को होने वाले नुकसान से उबरने की क्षमता